केरल के अलप्पुझा के वेम्बनाड झील के पास एक द्वीप पर स्थित ₹200 करोड़ के 7 स्टार रिज़ॉर्ट 'कैपिको रिज़ॉर्ट' को तटीय विनियमन क्षेत्र के नियमों के उल्लंघन को लेकर ध्वस्त किया जाएगा। हाल ही में सरकार ने कैपिको रिज़ॉर्ट से ज़मीन का एक हिस्सा वापस लिया था। सुप्रीम कोर्ट ने 2020 में इसे ध्वस्त करने का आदेश दिया था।