तड़के 3 बजे फोन आया, अपने कानों पर विश्वास नहीं हुआ: आतंकी हमले में शहीद हुए कबीर दास के भाई

कठुआ (जम्मू-कश्मीर) में शहीद हुए कबीर दास उइके के छोटे भाई ने बताया है, "हमें तड़के 3 बजे फोन आया...यह (खबर) सुनकर हमें अपने कानों पर विश्वास नहीं हुआ, घर में हर कोई यह सुनकर सन्न रह गया।" मृतक के ससुर ने रोते हुए बताया, "हमारे लिए दुखद क्षण है।" कबीर के पिता का पहले ही निधन हो चुका है।