तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो अफगानिस्तान में 10 लाख बच्चे कुपोषण से मर सकते हैं: यूनिसेफ

यूनाइटेड नेशंस इंटरनैशनल चिल्ड्रेंस फंड (यूनिसेफ) अफगानिस्तान ने बुधवार को कहा कि अगर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो अफगानिस्तान में 10 लाख बच्चे गंभीर कुपोषण से मर सकते हैं। यूनिसेफ का अनुमान है कि 2022 तक अफगानिस्तान में 30.2 लाख बच्चे गंभीर कुपोषण से पीड़ित होंगे। बकौल यूनिसेफ, "बच्चों को ठीक होने में हम उनकी मदद कर रहे हैं।"