तत्काल कुवैत जा रहे हैं विदेश राज्य मंत्री कीर्ति: आग हादसे के बाद विदेश मंत्रालय

विदेश मंत्रालय ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर आग हादसे को लेकर विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह तत्काल कुवैत जा रहे हैं। बकौल मंत्रालय, सिंह इस हादसे में घायल हुए लोगों की सहायता की निगरानी और मारे गए लोगों के पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत वापस लाने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करेंगे।