तथ्यों के रूप में दिखाए गए निराधार दावे: बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर बयान जारी कर शाही परिवार

शाही परिवार ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री 'द प्रिंसेज़ ऐंड द प्रेस' की आलोचना करते हुए संयुक्त बयान जारी किया है। बकिंघम पैलेस, केंज़िंग्टन पैलेस और क्लेरेंस हाउस ने बताया कि यह 'निराशाजनक' था कि बीबीसी ने 'अज्ञात स्रोतों से निराधार दावों' को तथ्यों के रूप में दिखाया। कार्यक्रम में प्रिंस हैरी और प्रिंस विलियम के मीडिया से संबंधों को दिखाया गया।