तनाव के बीच भारत ने पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के आयात पर लगाया बैन
पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ते तनाव के बीच भारत ने पाकिस्तान से सीधे आने वाले सभी वस्तुओं या परोक्ष रूप से हो रहे सभी आयातों पर प्रतिबंध लगा दिया है। विदेश व्यापार महानिदेशालय ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर भारत की इस 'जवाबी' कार्रवाई की जानकारी दी। अधिसूचना के मुताबिक, यह प्रतिबंध तत्काल और अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा।