तनिष्क शोरूम से ₹15 करोड़ की ज्वेलरी चुराने के मामले में यूट्यूबर गिरफ्तार, 6 किलो सोना बरामद

मदुरै में हाल ही में खुले तनिष्क शोरूम में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है और लगभग 6 किलोग्राम सोना बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में सुरेश (घटना के कथित मास्टरमाइंड निशांत के पिता) और मीनाक्षी (निशांत की करीबी दोस्त, यूट्यूबर व इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर) शामिल हैं। यूट्यूबर निशांत अभी फरार है।