पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के एक मैच के दौरान मंगलवार को पेशावर ज़ल्मी के बेन कटिंग और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के सोहेल तनवीर ने एक-दूसरे को मिडल फिंगर दिखाई। कटिंग ने तनवीर की गेंदबाज़ी पर लगातार तीन छक्के जड़ने के बाद उन्हें दोनों हाथों की मिडल फिंगर दिखाई। कटिंग के आउट होने पर तनवीर ने भी उसी अंदाज़ में जश्न मनाया।