तब ओपनर थे आज कोच, भारत के दो सबसे कम T20I टोटल का गौतम गंभीर कनेक्शन

T20I क्रिकेट में भारत का सबसे छोटा टोटल 74 रन है जो उसने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था और तब भारतीय टीम में गौतम गंभीर ओपनर थे। मंगलवार को टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ 76 रन का टोटल बनाया जो उसका दूसरा सबसे कम T20I टोटल है। गौतम गंभीर अभी टीम इंडिया के हेड कोच हैं।