तबीयत बिगाड़ सकती हैं खाने की ये चीज़ें, दिल के डॉक्टर ने दी हिदायत; क्या खाएं और किससे बचें
दिल के डॉक्टर नवीन भामरी ने कहा है कि लोगों को वनस्पति घी व डालडा (हार्ट आर्टरीज़ को ब्लॉक करते हैं इसमें मौजूद ट्रांसफैट), मैदा से बनी चीज़ें (शुगर स्पाइक करते हैं) और स्ट्रीट/प्रोसेस्ड फूड से बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि इसके बजाय मक्के की रोटी/सरसों का साग, हल्दी वाला दूध, दाल, छाछ और सीमित मात्रा में घी लेना चाहिए।