भारतीय वायुसेना के 93 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के मेन्यू की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें तबाह हुए पाकिस्तानी एयरबेस और आतंकी ठिकानों के नाम पर रखे गए व्यंजन शामिल हैं। मेन्यू में 'रावलपिंडी चिकन टिक्का मसाला', 'रफीकी रारा मटन', 'बहावलपुर नान', 'बालाकोट तिरामिसु' और 'मुरीदके मीठा पान' जैसे कई व्यंजन शामिल हैं।