तमिलनाडु की 7 वर्षीय संयुक्ता बनीं दुनिया की सबसे कम उम्र की ताइक्वांडो प्रशिक्षक

मदुरई (तमिलनाडु) की संयुक्ता नारायणन ने 7 साल और 270 दिन की आयु में गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स (जीडब्ल्यूआर) में दुनिया की सबसे कम उम्र की ताइक्वांडो प्रशिक्षक बनने का रिकॉर्ड बनाया है। जीडब्ल्यूआर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी और लिखा, "संयुक्ता दूसरे बच्चों के लिए प्रेरणा हैं।" संयुक्ता ने बताया कि उनके माता-पिता उनके प्रेरणास्रोत हैं।