तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय से मिलने के लिए मलप्पुरम (केरल) से एक कपल ने 650-किलोमीटर की पैदल यात्रा शुरू की है। उन्होंने अपने व्लॉग में बताया, "हम हमेशा से फिल्मों में विजय द्वारा निभाए गए किरदारों के फैन रहे हैं...और लंबे समय से उनसे मिलना चाहते हैं। जबसे वह चुनाव जीते हैं...तबसे उनसे मिलने की इच्छा प्रबल हो गई।"