तमिलनाडु के प्राइवेट अस्पताल में लगी भीषण आग, 1 बच्चे समेत 6 लोगों की हुई मौत
डिंडीगुल (तमिलनाडु) के एक प्राइवेट अस्पताल में गुरुवार को आग लगने से एक बच्चे समेत कम-से-कम 6 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि इन लोगों की मौत दम घुटने के कारण हुई। बकौल रिपोर्ट्स, दुर्घटना के बाद करीब 29 मरीज़ों को पास के सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।