तमिलनाडु पुलिस ने 10 साल की बच्ची से रेप करने वाले शख्स की तस्वीर की जारी
तिरुवल्लुर (तमिलनाडु) पुलिस ने घटना के कुछ दिनों बाद 10 साल की बच्ची से रेप करने वाले संदिग्ध शख्स की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जारी की है। सीसीटीवी फुटेज में शख्स बच्ची को जबरन उठाने से पहले उसका पीछा करता नज़र आ रहा है। मामले में पॉक्सो ऐक्ट के तहत पुलिस ने केस दर्ज किया है।