तमिलनाडु में 3 कर्मियों को निलंबित किए जाने पर हड़ताल पर गए सैमसंग प्लांट के कर्मचारी

सैमसंग के चेन्नई (तमिलनाडु) स्थित श्रीपेरंबदूर प्लांट के कुछ कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। उनका आरोप है कि कंपनी ने 3 कर्मचारियों को बिना किसी ठोस कारण के निलंबित कर दिया। उनका मानना है कि निलंबन हाल ही में बनी सैमसंग इंडिया वर्कर्स यूनियन से उनके जुड़ने के कारण हुए हैं। बकौल सैमसंग, ये कर्मचारी अनुशासन तोड़ रहे थे।