तमिलनाडु में ऐक्टर विजय की रैली में मची भगदड़ की जांच को लेकर गठित किया गया आयोग
करूर (तमिलनाडु) में नेता-अभिनेता विजय की रैली में मची भगदड़ की जांच के लिए न्यायमूर्ति अरुणा जगदीशन के नेतृत्व में जांच आयोग गठित किया गया है। वहीं, गृह मंत्रालय ने तमिलनाडु सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है जिसे लेकर विजय और उनकी पार्टी के लोगों से पूछताछ की जा सकती है। भगदड़ में 39 लोगों की मौत हो गई है।