प्रेमिका से सीक्रेट मुलाकात के दौरान तमिलनाडु में रोने लगा उसका बच्चा, प्रेमी ने की हत्या

सेलम (तमिलनाडु) में अपनी प्रेमिका के 3 वर्षीय बेटे की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने गुस्से में अपनी प्रेमिका के बेटे का सिर उस समय दीवार पर पटक दिया जब बच्चा दोनों की सीक्रेट मुलाकात के दौरान अचानक रोने लगा। बच्चे की मां फिलहाल फरार है।