तमिलनाडु में फॉक्सकॉन करेगी ₹15,000 करोड़ का निवेश, मिलेगी 14,000 नौकरियां
ताइवानी कंपनी फॉक्सकॉन ने तमिलनाडु सरकार के साथ ₹15,000 करोड़ के निवेश के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। इस निवेश से राज्य में 14,000 नई नौकरियां सृजित होने की उम्मीद है जिनमें अधिकतर इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़ी होंगी। उद्योग मंत्री टीआरबी राजा ने बताया कि फॉक्सकॉन वैल्यू-एडेड विनिर्माण, R&D और AI आधारित एडवांस तकनीक को राज्य में लाएगी।