तमिलनाडु में मंदिरों और स्कूलों के आसपास की शराब की दुकानें दो सप्ताह के अंदर होंगी बंद
तमिलनाडु में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही सी जोसेफ विजय ने आदेश देते हुए कहा है कि पूजा स्थलों, स्कूलों और बस अड्डों के आसपास 500 मीटर के दायरे में आने वालीं सभी शराब की सरकारी दुकानें 2 हफ्ते के अंदर बंद कर दी जाएं। गौरतलब है, विजय ने तमिलनाडु में 200 यूनिट बिजली भी फ्री कर दी है।