करूर (तमिलनाडु) में शनिवार को नेता-अभिनेता विजय की रैली में भगदड़ से मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है। हादसे के बाद राज्य के शिक्षा मंत्री अंबिल महेश पीड़ितों से मिलने अस्पताल पहुंचे जहां शवों को देखकर वह फूट-फूटकर रोने लगे। बकौल मंत्री, इन लोगों को बार-बार कहा था कि कंडीशन्स फॉलो करें लेकिन ऐसा नहीं हुआ।