तमिलनाडु सरकार ने सांप के काटने को घोषित किया 'अधिसूचित रोग'
तमिलनाडु सरकार ने सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिनियम के तहत सांप के काटने को 'अधिसूचित रोग' घोषित कर दिया है। इस निर्णय के बाद अब अस्पतालों को सांप के काटने के आंकड़ों की रिपोर्ट राज्य सरकार को देनी होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, तमिलनाडु में इस साल जून तक सांप के काटने के 7,300 मामले सामने आए थे।