inshorts

तमिलनाडु की सैंक्चुरी में एक कतार में घूमते दिखे हज़ारों प्रवासी फ्लेमिंगो पक्षी

तमिलनाडु के कोडियाकराई में पॉइंट कैलिमर वाइल्डलाइफ ऐंड बर्ड सैंक्चुरी में हज़ारों प्रवासी फ्लेमिंगो पक्षी देखे गए हैं। वायरल हुए एक वीडियो में इन प्रवासी पक्षियों का झुंड पानी के अंदर एक कतार में आगे बढ़ता दिख रहा है। प्रिंसिपल चीफ कंज़र्वेटर ऑफ फॉरेस्ट शेखर कुमार नीरज ने इस दृश्य को 'अद्भुत अनुभव' बताया है।