तमिलनाडु के 18 वर्षीय टेबल टेनिस खिलाड़ी विश्वा दीनदयालन की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
तमिलनाडु के 18-वर्षीय टेबल टेनिस खिलाड़ी विश्वा दीनदयालन की रविवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दरअसल, विश्वा 83वें सीनियर नैशनल और इंटर-स्टेट चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए अपनी टीम के साथ शिलॉन्ग जा रहे थे और रास्ते में एक ट्रेलर की टक्कर में टीम के सदस्य घायल हो गए लेकिन विश्वा की बाद में मौत हो गई।