तमिलनाडु के वेल्लोर में घर गिरने से 4 बच्चों समेत 9 की मौत

तमिलनाडु के वेल्लोर में लगातार भारी बारिश के बीच शुक्रवार सुबह एक आवासीय इमारत गिरने से 4 बच्चों और 5 महिलाओं सहित 9 लोगों की मौत हो गई। घटना में कम-से-कम 7 लोग घायल भी हुए हैं। वेल्लोर के कलेक्टर पी. कुमारवेल पांडियन ने कहा, "इमारत पुरानी व कमज़ोर थी और भारी बारिश को झेल पाने में सक्षम नहीं थी।"