तमिलनाडु कैबिनेट ने राज्य में ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगाने वाले अध्यादेश को दी मंज़ूरी
मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन की अध्यक्षता में तमिलनाडु कैबिनेट ने सोमवार को राज्य में ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगाने वाले अध्यादेश को मंज़ूरी दे दी। अध्यादेश को राज्यपाल की मंज़ूरी मिलने के बाद राज्य में ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लग जाएगा। इससे पहले राज्य सरकार द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति ने ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी।