तमिलनाडु पुलिस का दावा, 2016 से ईशा फाउंडेशन से 6 लोग हुए लापता; फाउंडेशन ने दी प्रतिक्रिया
तमिलनाडु पुलिस ने मद्रास हाईकोर्ट को बताया है कि सद्गुरु जग्गी वासुदेव की कोयंबटूर स्थित ईशा फाउंडेशन से 2016 से 6 लोग लापता हो चुके हैं। दरअसल, कोर्ट एक शख्स की याचिका पर सुनवाई कर रहा था जिसका भाई फाउंडेशन से कथित तौर पर पिछले साल लापता हो गया था। फाउंडेशन ने इन आरोपों को 'झूठा और आधारहीन' बताया है।