तमिलनाडु पुलिस ने चोरी किए गए ₹8 करोड़ के आभूषण घटना के 5 दिनों के भीतर किए बरामद

(वेल्लोर) तमिलनाडु में पुलिस ने 15 दिसंबर को एक ज्वेलरी शोरूम से चोरी हुए ₹8 करोड़ की कीमत के 15.9 किलोग्राम आभूषण बरामद कर लिए हैं। बकौल पुलिस, आरोपियों ने स्टोर में घुसने के लिए शोरूम की पीछे की दीवार में छेद किया था। पुलिस ने मामले में 8 विशेष टीमें बनाईं और 5 दिन में सामान बरामद कर लिया।