तमिलनाडु में उपद्रवियों ने चप्पलों की माला पहनाकर पेरियार की प्रतिमा को किया अपवित्र

कोयंबटूर (तमिलनाडु) में समाज सुधारक पेरियार ई.वी. रामासामी की एक प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर चप्पलों की माला पहनाकर अपवित्र कर दिया है। पुलिस के अनुसार, उपद्रवियों ने राज्य में कोविड-19 प्रतिबंधों का फायदा उठाकर घटना को अंजाम दिया है। पुलिस फिलहाल घटना की जांच कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।