तमिलनाडु में पटाखे की दुकान में आग लगने से 6 लोगों की मौत, ₹5 लाख मुआवज़े का ऐलान

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में पटाखे की दुकान में मंगलवार को आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई व 10 अन्य घायल हो गए। ज़िलाधिकारी पी.एन. श्रीधर ने कहा है कि आग बुझाने का काम जारी है। वहीं, मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने घटना में जान गंवाने वालों के परिजन के लिए ₹5 लाख के मुआवज़े की घोषणा की है।