भारतीय तटरक्षक दल ने मंडपम (तमिलनाडु) के पास एक नाव से लुप्तप्राय प्रजाति के 2,000 किलोग्राम 'समुद्री खीरे' ज़ब्त किए हैं जिसकी कीमत लगभग ₹8 करोड़ है। तटरक्षक अधिकारियों ने तस्वीरें जारी करते हुए कहा कि यह अंतर्राष्ट्रीय समुद्री रेखा के पार ट्रांसशिपमेंट के लिए था। बकौल अधिकारी, "नाव और ज़ब्त समुद्री खीरे वन अधिकारियों को सौंप दिए गए हैं।"