तमिलनाडु के कोयंबटूर में पिछले 30 से अधिक वर्षों से ₹1 में इडली बेच रहीं बुज़ुर्ग सामाजिक कार्यकर्ता कमलातल को मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने सम्मानित किया है। गौरतलब है, कमलातल 'इडली अम्मा' के नाम से मशहूर हैं। इससे पहले उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने 'इडली अम्मा' को 'मदर्स डे' के मौके पर एक मकान गिफ्ट किया था।