तमिलनाडु सरकार ने की पेट्रोल की कीमत ₹3/लीटर कम करने की घोषणा
तमिलनाडु के वित्त मंत्री पी. त्याग राजन ने शुक्रवार को बजट सत्र में पेट्रोल पर राज्य उत्पाद शुल्क से ₹3/लीटर कम करने की घोषणा की। राज्य में पहली बार ई-बजट पेश करते हुए त्याग राजन ने सरकारी महिला कर्मियों को 12 महीने के मातृत्व अवकाश और जलवायु परिवर्तन मिशन के लिए ₹500 करोड़ की घोषणा भी की।