तलाक के बीच Zoho के फाउंडर वेम्बू ने पत्नी को 50% शेयर देने का रखा प्रस्ताव, पत्नी ने ठुकराया
ज़ोहो के को-फाउंडर श्रीधर वेम्बू के वकील के मुताबिक, तलाक की कार्यवाही के बीच वेम्बू ने पूर्व-पत्नी प्रमिला श्रीनिवासन को कंपनी में 50% हिस्सेदारी देने का प्रस्ताव रखा था लेकिन प्रमिला ने इसे ठुकरा दिया। वेम्बू के वकील ने बताया कि प्रमिला ने वेम्बू पर तलाक के मामले में उन्हें नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है जो तर्कसंगत नहीं है।