तलवारबाज़ी करती हुई एमपी की 6 वर्षीय बच्ची का वीडियो हुआ वायरल
मध्य प्रदेश के सिहोर ज़िले में 6 वर्षीय बच्ची के तलवारबाज़ी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में तलवार उठाने से पहले बच्ची तलवार को नमन करती दिख रही है और उसके आस-पास खड़े लोग ताली बजाते हुए दिख रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, बच्ची का नाम रेधांशी है और वह कक्षा पहली की छात्रा है।