तलाक का जश्न मनाने के लिए बंजी जंपिंग करने गया शख्स रस्सी टूटने से 70 फीट नीचे गिरा

ब्राज़ील में तलाक का जश्न मनाने के लिए बंजी जंपिंग करने गया 22-वर्षीय शख्स रस्सी टूटने से करीब 70-फीट नीचे गिर गया। फरवरी की इस घटना में उसकी गर्दन व पीठ के निचले हिस्से की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया और वह अस्पताल में भर्ती है। शख्स ने कहा, "तलाक के बाद...हर तरह से ज़िंदगी का लुत्फ उठाना चाहता था।"