तलाक के बाद शख्स ने हरियाणा में 7 वर्षीय बेटे को चप्पलों से पीटा व बीड़ी से दागा; केस दर्ज

जींद (हरियाणा) में पत्नी से तलाक के बाद 7-वर्षीय बेटे की कस्टडी मिलने पर उसे प्रताड़ित करने के आरोप में प्रवीण नामक शख्स के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। बकौल पुलिस, बाल कल्याण समिति की पूछताछ में बच्चे ने बताया कि पिता उसे चप्पलों से पीटता और बीड़ी जलाकर शरीर पर दागता है। बच्चे की मां ने शिकायत की थी।