सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज में महाकुंभ मेले में मची भगदड़ के बाद का 1:37 मिनट का वीडियो X पर शेयर कर लिखा है, "तस्वीरें झूठ नहीं बोलतीं, कुछ लोग बोलते हैं।" वीडियो में बड़े पैमाने पर लोगों का सामान बिखरा हुआ दिख रहा है।" अखिलेश ने इस हादसे के मृतकों के आंकड़ों को छिपाने का आरोप लगाया है।