तस्वीरों में: देशभर में धूमधाम से मनाया गया दशहरे का पर्व
देशभर में मंगलवार को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस अवसर पर द्वारका सेक्टर-10 में स्थित दशहरा उत्सव में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईपी एक्सटेंशन पहुंचे और रावण के पुतले को प्रतीकात्मक रूप से जलाने के लिए तीर चलाया।