उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह ने स्कूल की अपनी जूनियर मेघना चौधरी से अलीगढ़ में सगाई कर ली है। मंत्री ने सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जिनमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, कई मंत्री और सिंगर कैलाश खेर दिखाई दे रहे हैं।