यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। सीएम योगी ने अपने भाई के साथ मां को मुखाग्नि दी। सीएम योगी ने X पर तस्वीरें शेयर कर लिखा, "अंतिम प्रणाम मां। प्रभु श्री राम के श्री चरणों में मां को परम विश्राम प्राप्त हो। यही प्रार्थना है। ॐ शांति 🙏।"