बॉलीवुड स्टार सलमान खान ने सोमवार को ईद के मौके पर पार्टी रखी जिसमें बॉबी देओल, जैकी श्रॉफ, सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धांत चतुर्वेदी समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हुए। सलमान इस पार्टी में कार्टून थीम पैंट पहने दिखे। नील नितिन मुकेश, सोहेल खान, यूलिया वंतूर, नेहा धूपिया, अंगद बेदी और अलवीरा अग्निहोत्री भी इस पार्टी में शामिल हुए।