तस्वीरों में देखिए: 1950 में भारत के पहले गणतंत्र दिवस का जश्न
26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ था और भारत के पहले गणतंत्र दिवस की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। 1950 में उस दिन की शुरुआत डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के पहले राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण से हुई थी। इसके बाद दिल्ली के इरविन एम्फीथिएटर (अब मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम) में गणतंत्र दिवस परेड निकाली गई थी।