तस्वीरों में देखिए देशभर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा का पर्व

देशभर में गुरुवार को दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, लाल किले में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल हुईं व रावण के पुतले को प्रतीकात्मक रूप से जलाने के लिए तीर चलाया। पश्चिम बंगाल से लेकर दिल्ली तक जगह-जगह बंगाली समुदाय के लोगों ने सिंदूर खेला के साथ विजयदशमी का उत्सव मनाया।