तस्वीर में दिखा सड़क पर 90 डिग्री का मोड़, जहां हादसे में नोएडा के इंजीनियर की डूबने से हुई मौत
'हिंदुस्तान टाइम्स' द्वारा जारी की गई एक तस्वीर में दिखाया गया है कि नोएडा में जिस सड़क पर 27-वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की कार बैरिकेड तोड़कर पानी से भरे गड्ढे में गिरी थी वहां 90 डिग्री का तीव्र मोड़ है। बकौल रिपोर्ट्स, सेक्टर-150 में घटनास्थल पर सड़क के किनारे बनी बाउंड्री कमज़ोर है और रोशनी की भी कमी है।