तस्करों ने प्लास्टिक की बोतल में छिपाए थे सोने के 21 बिस्किट, बीएसएफ बंगाल ने पकड़ा
पश्चिम बंगाल में बीएसएफ ने प्लास्टिक की बोतल में छिपाकर सोने की तस्करी करने की एक कोशिश को विफल किया है। बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर ने इसका एक वीडियो शेयर कर लिखा, "बांग्लादेश से भारत में तस्करी कर लाए जा रहे सोने के 21 बिस्किट को ज़ब्त किया गया है जो प्लास्टिक की बोतल के अंदर छिपे हुए थे।"