इज़रायल में हॉट एयर बलून से लटके एक शख्स की तस्वीर सामने आई है। इज़रायल की स्थानीय मीडिया के मुताबिक, यह शख्स बलून के ग्राउंड क्रू का सदस्य था और 330 फीट की ऊंचाई से एक कार पर गिरने के बाद उसकी मौत हो गई। यह स्पष्ट नहीं है कि बलून के उड़ते समय वह बास्केट पर क्यों लटका था।