अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया है कि 500 से अधिक वर्षों में लगा सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण शुक्रवार को 3 घंटे, 28 मिनट और 24 सेकेंड तक चला। इस ग्रहण का समय भारतीय समयानुसार दोपहर 12:48 बजे से शाम 4:17 बजे तक था। दुनियाभर से आंशिक चंद्रग्रहण की कई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं।