तस्वीरों में दिखी बेलारूस में यूक्रेन सीमा के पास सैनिकों व 150 हेलीकॉप्टर की नई तैनाती

अमेरिकी अंतरिक्ष कंपनी मैक्सार द्वारा शुक्रवार को शेयर की गईं सैटेलाइट तस्वीरों में यूक्रेन की सीमा से करीब 32 किलोमीटर दूर दक्षिणी बेलारूस में लगभग 150 ट्रांसपोर्ट हेलीकॉप्टर तैनात दिख रहे हैं। तस्वीरों में सैनिक व सैकड़ों वाहन भी दिख रहे हैं। बेलारूसी राष्ट्रपति अलेक्ज़ेंडर लुकाशेंको ने कहा था कि यूक्रेन पर रूसी हमले में बेलारूसी सेना शामिल नहीं है।