तस्वीरों में: दिल्ली में आयोजित हुई विंटेज और क्लासिक कार रैली
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कनॉट प्लेस (दिल्ली) में 57वीं स्टेट्समैन विंटेज ऐंड क्लासिक कार रैली को हरी झंडी दिखाई। इस रैली में 150 से अधिक विंटेज वाहनों ने हिस्सा लिया जिनमें 1906 की रेनॉल्ट फेयरा, 1912 की स्टैंडर्ड कोवेंट्री, 1936 की रॉल्स रॉयस, 1938 की मर्सिडीज़, 1937 की डोज़ और अन्य वाहन शामिल हैं।